रायगढ़ /हर वर्ष की भांति इस वर्ष श्री श्री श्याम बाबा की असीम कृपा व आशीर्वाद से श्री श्याम महल झांकी और से भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व आगामी 14 से 18 अगस्त तक ऐतिहासिक एवं यादगार पांच दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है,जिसका सुभारम्भ 14 अगस्त को शाम चार बजे विशिष्टगों की उपस्थिति में किया जाएगा,
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्याम मंडल के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के लिए श्याम बगीची परिसर में दस हजार वर्ग फुट में वाटरप्रूफ पंडाल बनाए गए हैं,


जहाँ मनभावन स्वचालित झांकियां पंचमुखी गणेश जी, कृष्ण द्वारा माखन चोरी, अशोक वाटिका, वीर बर्बरीक दद्वारा शीश दान, हनुमान जी का सूर्य भक्षण, गौरा गौरी पूजा, गोवर्धन पर्वत धारण, दिव्य कुंझ स्नान, जुरासिक पार्क, राम दरबार, होलिका दहन, गंगा जी का अवतरण, श्री कृष्ण द्वारा कंस वध, भगवान विष्णु जी की शेषशैय्या व विशेष आकर्षण आपरेशन सिंदूर की मनभावन झांकियां श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ लगाई जा रही है,
इसी तरह मंदिर प्रांगण में लहडू गोपाल झूला, राधा कृष्ण झूला, वृंदावन की मनमोहक बांके बिहारी जी की दर्शन झांकियां लगेंगी। इस बार महोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र फूल बंगला रहेगा व मंदिर को मनभावन फूलों से सजाकर फूल बंगला का भव्य रूप दिया जा रहा है,
जिसे कोलकाता के कलाकार नवरुप दे रहे हैं और स्वचालित झांकियों को दुर्ग अंजोरा के कलाकार मध्यता दे रहे हैं, वहीं श्याम बगीची और श्याम मंदिर परिसर व क्षेत्र को हाई सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा की दृष्टि से अपडेट किया गया है,
दर्शन पूजन करने आए श्रद्धालुओं के लिए अलग से बैरिकेट्स की सुविधा की गई है,इसी तरह सुरक्षा गार्ड दिन व रातभर तैनात रहेंगे,साथ ही पुलिस विभाग, ट्रैफिक विभाग के जवान भी अपनी सेवाएं देंगे,
सफाई व्यवस्था में निगम के कर्मचारियों का भी योगदान रहेगा,इसी तरह आगामी 16 अगस्त की अध रात्रि को भगवान श्री कृष्ण जी का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा व भजन कीर्तन व मधुर गीत के साथ 56 भोग व माखन मिश्री का भोग लगाकर फूर्जा की वर्षा से भगवान श्री कृष्ण का स्वागत व धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया जाएगा,इसके पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा,



