Skip to content

24 घंटे के भीतर दर्री पुलिस ने चोरी गई स्विफ्ट कार बरामद की, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। दर्री पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी गई स्विफ्ट कार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुजीत कुमार यादव ने 2 अगस्त 2025 को थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार (क्रमांक CG-12-H-4569) को मोहन हार्डवेयर दुकान के सामने खड़ा किया था। 1 और 2 अगस्त की दरम्यानी रात अज्ञात चोर द्वारा उक्त कार चोरी कर ली गई।

Ad

मामले में थाना दर्री में अपराध क्रमांक 180/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

संदेही अजय उर्फ लक्ष्मी सोनी (उम्र 43 वर्ष), निवासी गोपालपुर थाना दर्री, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने वाहन चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से उक्त कार बरामद की गई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अजय उर्फ लक्ष्मी सोनी एक संगठित व अभ्यस्त अपराधी है तथा चोरी की संपत्ति के उपयोग में संलिप्त पाया गया है। इस आधार पर उसके विरुद्ध धारा 317(4) एवं 111(1) बीएनएस भी जोड़ी गई है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक ललित कुमार चंद्रा, PSI जयवीर सिंह राठौड़ (CISF), सउनि ललित जायसवाल, आरक्षक अशोक चौहान, सरोज साहू एवं सतीश मरकाम की उल्लेखनीय भूमिका रही।