Skip to content

23वर्षीया मौसम कुमारी ने अपने प्रेमी प्रिंस के साथ रहने के लिए कर डाला ये काण्ड…..

 बिहार /बिहार के बेगूसराय से एक दिल दहला देनेवाला खबर सामने आया है,यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या करा दी घटना बीते 20 सितंबर की है, जिस दिन प्रेमी का जन्मदिन भी था उसी दिन महिला मौसम कुमारी ने अपने प्रेमी प्रिंस और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर पति मुरारी कुमार की हत्या कर दी,आरोपियों ने पहले मुरारी को घर से उठाया और करीब 3 किलोमीटर दूर ले जाकर उसका गला रेत दिया,

मामले का खुलासा पुलिस जांच में हुआ कि मौसम और प्रिंस का अफेयर करीब डेढ़ साल से चल रहा था,मुरारी को इसकी भनक तक नहीं लगी थी दोनों चोरी-छिपे मिलते थे,मौसम चाहती थी कि वह प्रेमी से बिना किसी डर के मिले लेकिन पति की मौजूदगी से वह तनाव में रहती थी,इसी वजह से उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी को उसके हत्या के लिए उकसाया,

Ad

पुलिस ने वारदात के दो दिन बाद यानी 22 सितंबर को प्रिंस मौसम और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,यह मामला तेघड़ा थाना और फुलवरिया थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, पुलिस ने प्रेस को पूरे मामले की जानकारी दी,लोग हैरान हैं कि एक प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने अपने ही पति की जान ले ली….