जशपुर /जशपुर जिले पत्थलगांव थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिलाये,दो की दर्दनाक मौत तो सात की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनमे 3 महिलाओं को इलाज के लिए अम्बिकापुर अस्पताल भेज दिया गया है, दरअसल, पूरी घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदागढ़ गांव की है, यहाँ क्षेत्र में झामझाम बारिश के क बीच खेत में धान की रोपाई करने के दौरान करीब 9 महिलाएं आकाशिय गाज की चपेट में आकर झुलस गई,

जिनमें से सभी महिलाओं को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तमता में भर्ती कराया गया, जहां से सभी घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया,जहाँ सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान 25 वर्षीय श्रद्धा यादव और 20 वर्षीय राखी पैंकरा ने दम तोड़ दिया,

वहीं 3 घायलों का इलाज अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है जहाँ फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, इस हादसे के बाद गांव में शोक व भय की लहर फैल गई है,घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन सिविल अस्पताल पहुंची और पीड़ित के परिजनों से मिलकर उनका हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है,

मामले में पत्थलगांव SDM आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि चंदागढ़ गांव में खेतों में रोपा लगाने के दौरान ये हादसा हैं, चंदागढ़ की घटना के दौरान आचानक दो बार आकाशीय बिजली की तेज गड़गड़ाहट हुई और इस प्राकृतिक आपदा ने 2 महिलाओं को मौत हो गई है जिसमे मुआवाजा प्रकरण तैयार कर जल्द ही परिजनों को सुपुर्द कर दिया है,

वही पत्थलगांव BMO डॉ.जेम्स मिंज ने बताया कि घटना में मौत दो महिलाओं को पीएम को भेजा गया है, सभी घायलों को पहले तमता अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सघन उपचार के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया,यंहा पर राखी और श्रद्धा नामक दो महिलाओं की मौत हो गई, उन्होंने कहा कि गम्भीर हालत में 7 घायलों का सिविल अस्पताल पत्थलगांव में सघन उपचार किया जा रहा है,जिनमे 3 महिलाओं को इलाज के लिए अम्बिकापुर अस्पताल भेज दिया गया है,

मृतक गण – श्रद्धा यादव पति रंजित यादव उम्र 35 वर्ष, राखी पैकरा पिता गणेश पैंकरा उम्र-20 वर्ष

घायल उपचार जारी–

👉🏼 सुथनी बाई लोधा राम उम्र-55 वर्ष

👉🏼संख्या पैकरा पिता श्याम साथ पैकरा उम्र. 24 वर्ष

👉🏼सुषमा यादव पिता रनसाय यादव उम्र-२३ वर्ष

👉🏼सुमित्रा चौहान पति सुमत राम उम्र-33

👉🏼करिश्मा पति हीरालाल मांझी उम्र 19

👉🏼सुकमनीया पति अनिल चौहान उम्र 45

👉🏼मीना चौहान पति पूला चौहान उम्र 30

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें