जांजगीर चाम्पा/ बिर्रा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार,थाना बिर्रा/सायबर सेल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,आरोपियों के कब्जे से नगदी 31,000/रू., नगद व ताश, एक मोटर सायकल पल्सर तथा 02 नग मोबाईल कुल किमती 1,21,000/ जप्त, आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 91/2024 धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रति. अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही,

दरअसल मुखबिर से जुआ खेलने की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल (रा.पु.से) एवं SDOP चांपा श्री यदुमणी सिदार के कुशल मार्ग दर्शन में जुआ खेलने वाले के विरुद्ध रेड कार्यवाही किया गया,मौके पर आरोपी (01) देव कुमार कोसले पिता सोमराज़ उम्र 32 वर्ष साकिन करूवांडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ती (02) कुशल कुमार पिता संतराम तेंदुलकर उम्र 30 वर्ष साकिन करवाडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ.ग.) मिला,,,,,,,

जिसके कब्जे से नगदी रकम 31,000/-रू., तास एक मोटर सायकल पल्सर तथा 02 नग मोबाईल कुल किंमती 1,21,000/- रूपये को बरामद किया गया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया,

उक्त कार्यवाही में उनि. पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी, ASI विवेक सिंह, प्रधान आर. विवेक सिंह, आर. रोहित कहरा आर. गिरिश कश्यप, आर. अर्जुन यादव, आर. प्रदीप दुबे, आर. सहबाज अहमद सायबर सेल जांजगीर, थाना बिर्रा से उनि. कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, सउनि फुलेश्वर सिंह सिदार, आर. वैभव केशरवानी, आर. रघुवीर यादव का विशेष योगदान रहा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें