रायगढ़ / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्थापित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण किया, इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की माता श्रीमती आशा त्रिपाठी व पिता श्री सुभाष त्रिपाठी साथ रहे,साथ ही सेना की ओर से ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, ब्रिगेडियर आशीष दास मंच पर उपस्थित रहें हैं,

आपको बता दें कि 13 नवंबर 2021 को मणिपुर में आतंकवादी हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी श्रीमती अनुजा त्रिपाठी और 6 वर्षीय पुत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हुए थे, कर्नल विप्लव त्रिपाठी के अमर शहादत को नमन करने परिवारजनों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शहर के नागरिक व आमजन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे,

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे विहाँग में अलगाववादी समूह द्वारा घात लगाकर किए हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक मुकाबला किया और सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपनी पत्नी श्रीमती अनुजा, बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि रायगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है,आज यहां शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी जी की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है, मैं शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करता हूं,

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृतियां रगों में जोश भरती हैं, देश के दुश्मनों का मुकाबला करने में वे कभी रुके नही, थके नही ,जब आतंवादियों ने हमला किया तो आखिरी गोली तक वे दुश्मनों से लड़ते रहे, उन्होंने अपनी पत्नी अनुजा और बेटे अबीर के साथ शहादत दी,उनके इस अमर बलिदान को हम नमन करते हैं,,

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें