रायगढ़ / रायगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन में रायगढ़ नगर निगम एवं संमस्त नगर पंचायत से सैकड़ो कर्मचारी रायपुर में शामिल हुए,10 हजार की संख्या में प्लेसमेंट कर्मचारियों ने एक स्वर में अपने नियमितीकरण की मांग रखी,रायगढ़ नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारी संघ कर अध्यक्ष सईद अनवर ने भी धरना मंच में अपना विचार रखा।

विराट प्लेसमेन्ट धरना प्रदर्शन के कारण रायगढ़ नगर निगम में अधिकारी कर्मचारी डिस्पेच कार्य ,फ़ोटो कापी,ऑपरेटिंग कार्य आदि करते नजर आए क्यूंकि सभी प्लेसमेंट कर्मचारियों ने एक होकर अपनी ताकत दिखा दी,अब कोई भी शोषण का शिकार नही होगा ।
कांग्रेस सरकार की घोषणा पत्र अनुसार नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित किया जाना है किंतु 4 वर्ष उपरांत भी नियमिती नियुक्ति प्रक्रिया अधर में है,समय समय पर प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी मांग जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी वर्ग को देते रहे किंतु कोई सार्थक जवाब नही मिला,उक्त परिस्थितियों को मनन कर प्रदेश भर के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन रायपुर के निमोरा में राज्योत्सब मैदान में लगभग 10 हजार की संख्या में जनसैलाब लेकर अपनी मांग हेतु प्रदर्शन किया।
साथ ही जल्द से जल्द नियमतिकरण की प्रक्रिया आरम्भ नही की जाएगी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल कर कार्यालयीन कार्यो को प्रभावित करते हुए धरना किया जाएगा ,रायपुर धरना प्रदर्शन में रायगढ़ से अध्यक्ष सईद अनवर,कोषाध्यक्ष विजय श्री,लोकेश्वरी बैरागी,हेमोकान्ति सांवरा,मुन्ना यादव,एवम नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर,लैलूंगा,घरघोड़ा,तमनार,धरमजयगढ़ आदि से भी सैकड़ो के8 संख्या में कर्मचारी पहुँचे।
रायगढ़ प्लेसमेंट कर्मचारी संघ अध्यक्ष सईद अनवर ने कहा कि धरना कार्यक्रम पूर्ण सफल रहा जिसमे पूरे नगरीय निकली से करीब 10000 की संख्या में लोगो ने सम्मिलित हो कर इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाया है। और जो कर्मचारी नही जा सके उन्होंने आज पूर्ण समर्थन किया,
जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भविष्य में और क्या हो सकता है, बस ऐसे ही एकता बनाय रखे कार्यालय का कोई अधिकारी आप पर दबाव बनाने की कोशिस भी नही कर सकेगा ओर शासन को हमारी मौजूदगी का पता चल चुका है,सभी को बहुत बहुत बधाई इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर।ओर सबका आभार जिन्होंने इस कर्यक्रम को सफल बनाने में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाया,,