रायगढ़ /रायगढ़ जिले के तमनार पुलिस की ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार,आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर,
दरअसल थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खम्हरिया बस्ती की ओर से एक व्यक्ति प्लास्टिक जरीकेन में महुआ शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राम मिलूपारा की ओर आ रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग स्टाफ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने ग्राम खम्हरिया बस्ती से ग्राम मिलूपारा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की, जहां एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक पन्नी में रखी सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन लेकर पैदल आते मिला।
संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ करने पर उसने जरीकेन में महुआ शराब होना तथा बिक्री के उद्देश्य से परिवहन करना स्वीकार किया,पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार चौहान (23 वर्ष) निवासी रतनपुर केशला थाना लैलूंगा, हाल मुकाम मिलूपारा थाना तमनार जिला रायगढ़ बताया।
आरोपी के कब्जे से 20 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई करीब 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बरामद की गई,आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री के उद्देश्य से रखने का अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार एवं आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




