Skip to content

तेज रफ्तार बस ने सायकल सवार बुजुर्ग को कुचला,खून से लथपथ बुजुर्ग की मौके पर ही हो गई मौत–

रायगढ़ /एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई,दरअसल रायगढ़ जिले के धरमजगढ़ थाना क्षेत्र में बायसी कालोनी के आस एक तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी,हादसे का एक सी सी टीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,

मिली जानकारी के अनुसार बायसी काॅलोनी का रहने वाला मनोरजंन दास सुबह करीब 11 बजे वह साइकिल से किसी जरूरी काम से बाजार जा रहे थे,उसी दौरान बिलासपुर से जशपुर जा रही हनुमान बस के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी,

Ad

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खून से लथपथ मनोरंजन दास की मौके पर ही मौत हो गई,हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई,

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी बस चालक ने वाहन को थाना के पास खड़ा कर दिया और मौके से फरार हो गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है,,