कोरबा /सरकारी विभाग के पढ़े-लिखे कर्मचारी आजादी 79 वर्ष बाद भी नहीं सिख पाए की देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा कैसे फहराया जाता है,ऐसा ही एक नजारा कोरबा जिले से स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच एक लापरवाही भरा घटना सामने आया है जिसने पुरे जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है,
दरअसल मामला जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ तिवारी की सरकारी गाड़ी का है जिसमें आगे की ओर तिरंगा झंडा उल्टा लगा हुआ पाया गया,अब इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है,


मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 13 अगस्त की सुबह सीएसईबी ग्राउंड में उस समय हुई, जब SP सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर अजीत वसंत 15 अगस्त समारोह की फुल ड्रेस रिहसल का तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे,इसी दौरान मौजूद लोगों ने देखा कि गाड़ी में लगा राष्ट्रीय ध्वज उल्टा है,
और किसी ने इस चुक का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो कुछ ही समय में वायरल हो गया,इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी फैल गई और कई ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करार दिया,



