Skip to content

13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म,नाबालिग के गर्भवती होने से हुआ घटना का खुलासा–

बलरामपुर /रामानुजगंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है,यहां एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है,दरअसल आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया था, घटना का खुलासा तब हुआ जब डॉ ने जाचं के बाद परिजनों को बताया कि नाबालिग गर्भवती है,इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई,

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है,वहीं आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है, फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है,,,

Ad