नई दिल्ली /यूपी के बरेली में शर्मनाक घटना सामने आई है यहां 11 साल की माशूम बच्ची के साथ एक 45 साल के आरोपी ने दुष्कर्म किया जिससे बच्ची गर्भवती हो गई, मामले का खुलासा तब हुआ जब बीते दिनों बच्ची को पेट दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां पता चला कि वह छह महीने की गर्भ से है,अस्पताल में पीड़ित बच्ची का प्रसव कराया गया जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया ,जहाँ कुछ ही घंटे बाद नवजात की मौत हो गई वहीं इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की गई जिसपर कार्यवाई करते हुए पुलिस ने रेप के आरोपी कोगिरफ्तार कर लिया है,

मिली जानकारी के अनुसार घटना बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र की है, यहां एक गांव में दो बच्चों के 45 वर्षीय पिता ने एक 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था,घटना के बारे में बच्ची ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाला अंकल उसे रोज टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाते थे और उसके साथ गलत काम करता थे,वही आरोपी ने उसे डराया धमकाया और वीडियो भी बना ली थी.

बच्ची ने बताया कि आरोपी बीते आठ महीने से लगातार गलत काम कर रहा था,आरोपी ने बच्ची को इतना डराया कि वह घर पर कुछ नहीं बता पाई. जब बच्ची की तबीयत खराब हुई और पेटदर्द की शिकायत हुई तो परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, मेडिकल जांच की गई तो डॉक्टर भी दंग रह गए,
बच्ची 6 महीने की गर्भवती थी इस घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं,इस मामले में पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नवाबगंज थाने में केस दर्ज कर लिया है,प्रेग्नेंट बच्ची का बरेली के महिला जिला अस्पताल में इलाज चला जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया,नवजात ने कुछ ही घंटे में दम तोड़ दिया, इस मामले में मेडिकल ऑफिसर डॉ. त्रिभुवन सिंह ने कहा कि पीड़ित बच्ची की हालत खतरे से बाहर है इलाज चल रहा है,
डॉक्टर ने कहा कि दो दिन पहले नवाबगंज से एक मरीज रेफर होकर आई थी,बच्ची की उम्र लगभग 11 वर्ष है जांच में पता चला कि वह प्रेग्नेंट है, बच्ची परेशानी में थी पर प्रसव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी,अस्पताल में टीम ने डिलीवरी कराई बच्ची ने मेल चाइल्ड को जन्म दिया हालत सीरियस थी, आईसीयू में रखा आधे घंटे बाद नवजात ने दम तोड़ दिया,पीड़ित की हालत स्थिर है उसका इलाज चल रहा है,
वहीं सीओ ने कहा कि थाना नवाबगंज पर सूचना मिली थी कि गांव की बच्ची के साथ रेप किया गया है,शिकायत मिलने पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है,आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है और जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस सुरक्षा के बीच बच्ची का इलाज चल रहा है.



