रायगढ़ /रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ 50 लाख रुपये के 300 किलो गांजा के साथ 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार,उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप,
इनोवा वाहन में एक साथ डबल नंबर प्लेट लगाकर की जा रही थी तस्करी,दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त,लैलूंगा पुलिस ने घेराबंदी कर नाकेबंदी में पकड़ा,

दरअसल रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही लगभग 300 किलोग्राम गांजा की खेप को जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं कुशल नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये मूल्य के गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर कुल लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।
पुलिस को सूचना मिली कि उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से गांजा की बड़ी खेप दो सफेद रंग की कारों के माध्यम से अनूपपुर (मध्यप्रदेश) ले जाई जा रही है, सूचना की पुष्टि होने पर एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लैलूंगा पुलिस को तत्काल नाकेबंदी कर कार्रवाई के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस द्वारा विभिन्न मार्गों पर सघन नाकेबंदी की गई।

इसी दौरान कटकलिया मार्ग पर घेराबंदी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक इनोवा और मारुति सुजुकी एक्सएल-6 को रोककर जांच की गई। एक सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा में दो नंबर प्लेट लगी हुई पाई गई,वाहन में नंबर प्लेट OD-10-H-0050 के नीचे CG-13-BY-6540 अंकित नंबर प्लेट लगी हुई थी,
संदिग्ध पाए जाने पर प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा इनोवा वाहन में बैठे युवक निखील कश्यप और मारूति सुजुकी XL6 कार में सवार दो युवक रिंकु कश्यप और धर्मेन्द्र मौर्य, तीनों व्यक्तियों को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर विधिवत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जब्त गांजा का कुल वजन लगभग 300 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये है।
पुलिस ने गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त इनोवा क्रिस्टा वाहन (कीमत लगभग 20 लाख रुपये), मारुति सुजुकी एक्सएल-6 (कीमत लगभग 14 लाख रुपये) तथा पांच मोबाइल फोन, जिनमें दो आईफोन शामिल हैं (कीमत लगभग 2 लाख रुपये), भी जब्त किए हैं,इस प्रकार कार्रवाई में कुल लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की जब्ती की गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने गांजा की खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में अपने सहयोगियों तक पहुंचाने की जानकारी दी है, आरोपियों के विरुद्ध थाना लैलूंगा में धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है,
मामले में फरार अन्य आरोपियों एवं पूरे तस्करी नेटवर्क की पतासाजी के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम सरगुजा और अनूपपुर (मध्यप्रदेश) रवाना की गई है।




