रायगढ़ / होली के दिन युवक पर जानलेवा हमला करने वाले नाबालिग समेत दो लोगों को कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है,आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर चापड़ और डंडे से हमला किया था,घटना के आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में कोतरारोड़ पुलिस रायपुर तक पीछा कर दबिश दिया,

जिसकी जानकारी लगते ही वो वापस आ गए,जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा, गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष चंद्र निषाद तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है,पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू करते हुए मारपीट में शामिल एक आरोपी व एक विधि से संघर्षरत बालक से घटना में प्रयुक्त चापड़ और डंडा जप्त किया है,
दरअसल बीते दिनांक 04 मार्च 2026 को होली के दिन थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत किरोडीमल नगर में वासु महंत पिता गुरुवार दास महंत निवासी राधा कृष्ण मंदिर के सामने किरोडीमल नगर के साथ सुभाष चंद्र निषाद और एक अन्य किशोर बालक द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के संबंध में प्रार्थी तुषार दास महंत की रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 109(1), 296, 351(3), 115(2), 118, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत दो आरोपियों के विरुद्ध नामजद अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आने पर तत्काल थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए,पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी, इस दौरान दोनों आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार हो गए थे,आहत की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण में हत्या के प्रयास की धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता भी जोड़ी गई।
विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपियों के रायपुर की ओर फरार होने की जानकारी मिली, जिस पर कोतरारोड़ पुलिस की एक टीम रायपुर रवाना की गई और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जाती रही,इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी किरोडीमल नगर में देखे गए हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी सुभाष चंद्र निषाद और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ लिया,पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुराने विवाद के कारण घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है,
आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़ और डंडा जप्त किया गया है, गिरफ्तार आरोपी में सुभाष चंद्र निषाद पिता हरी चंद्र निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी शांति नगर वार्ड नं. 09 किरोडीमल नगर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है,
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, आरक्षक संदीप कौशिक, राजेश खाण्डेय, चुडामणी गुप्ता और टिकेश्वर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।




