जांजगीर चाम्पा / जांजगीर जिले के नैला रोड स्थित एक होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अधेड़ अचानक कुर्सी पर बैठने की कोशिश में जमीन पर गिर पड़ा,जिसे लोगो ने तत्काल अस्पताल ले कर गए पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई,पूरी घटना होटल के CCTV कैमरे में कैद हो गई है,
जिसमें मृतक को सामान्य ढंग से होटल में प्रवेश करते और फिर कुर्सी खींचते ही धड़ाम से जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है,मृतक की पहचान शिवनारायण गढ़ेवाल निवासी शांतिनगर जांजगीर के रूप में हुई है जो पेशे से ड्राइवर था,मृतक के होटल पहुंचने के कुछ ही मिनटों में अचानक यह हादसा हो गया,


घटना के बाद होटल संचालक और वहां मौजूद लोग तत्काल शिवनारायण को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद हार्ट अटैक आने की आशंका जताई,हालांकि वास्तविक मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा,प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक होटल में बिल्कुल सामान्य हालत में पहुंचा था,
उसने जैसे ही कुर्सी खींची और बैठने का प्रयास किया तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जोर से जमीन पर गिर पड़ा,लोग पहले तो समझ नहीं पाए कि यह क्या हुआ, लेकिन जब उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया,डॉक्टरों के अनुसार, शिवनारायण को अस्पताल लाते वक्त उसकी हालत काफी नाजुक थी,
अस्पताल पहुंचने के बाद कुछ देर तक उपचार जारी रहा लेकिन अंततः उसे बचाया नहीं जा सका, परिजनों को सूचना मिलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई और सभी ने गहरा शोक व्यक्त किया,घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल और होटल पहुंची,अधिकारियों ने बताया कि CCTV फुटेज को जब्त कर लिया गया है और प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है,पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,
परिजनों ने बताया कि शिवनारायण का स्वभाव मिलनसार था और वह परिवार का जिम्मेदार सदस्य था,उसकी अचानक मौत ने पूरे मोहल्ले और परिचितों में शोक की लहर है…



