Skip to content

हिन्दू लड़की के साथ नाम बदलकर मुस्लिम युवक ने बनाया संबंध,गर्भवती होने पर आई सामने सच्चाई…

भोपाल /राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक युवती के साथ ’लव जिहाद’ और धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है, यहाँ बिहार निवासी एक युवक ने हिंदू बनकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया,आरोपी ने पहले नाम बदलकर दोस्ती की और अपना धर्म भी छिपाया।

आरोपी आसिफ रजा ने पीड़िता को अपना नाम ’आशीष पांडे’ बताया था,और पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाया और करीब डेढ़ वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, इस दौरान आरोपी के दो अन्य मित्र भी पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे,जब पीड़िता गर्भवती हुई, तब सच्चाई सामने आई।

आरोपी ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया,पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने अपनी असली पहचान उजागर की और उस पर निकाह के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालना शुरू कर दिया,मना करने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं,पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,

आरोपी फिलहाल फरार है बताया जाता है कि आरोपी मूलतः बिहार का रहने वाला है,पुलिस आरोपी की तलाश में जल्दी ही एक टीम बिहार भेजने की तैयारी कर रही है।