Skip to content

हिंदू सम्मेलन 2025 का सेवा कुंज मे होगा आयोजन…

रायगढ़ / हिंदू सम्मेलन समिति जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में आगामी 7 जनवरी 2026, बुधवार को सेवाकुंज रायगढ़ नगर में हिंदू सम्मेलन 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।


आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य समग्र हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू शक्ति का जागरण करना तथा समाज में नई ऊर्जा, चेतना और आध्यात्मिक बल का संचार करना है। इसके साथ ही राम राज्य की स्थापना के संकल्प को सिद्ध करने तथा समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Ad


यह कार्यक्रम मंडल/बस्ती पंचमुखी हनुमान बस्ती में आयोजित होगा। कार्यक्रम का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। सम्मेलन में समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और समग्र विकास की दिशा में विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजकों ने सभी सनातनी बंधु-भगिनियों से परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है।

आयोजक समिति का कहना है कि यह सम्मेलन समाज को एक सूत्र में बांधने और हिंदू चेतना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। अधिक जानकारी के लिए 7898636968, 6267797091 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते है।