जांजगीर चाम्पा /जांजगीर चाम्पा जिले के शिवरीनारायण से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है,यहाँ एक महिला का शव महानदी नदी में तैरते हुए मिलने से इलाके में हड़कंप सा मच गया है,तैरते लाश को देखकर नदी किनारे लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी,
स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखे जाने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।


फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है,पुलिस आसपास के थानों और ग्रामीण इलाकों में पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला कहां की रहने वाली है।
पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फ़िलहाल शिवरीनारायण पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक महिला कौन है और कहाँ की है,साथ ही ये हादसा है या कुछ और …..????



