रायगढ़ -हाथियों ने सड़क पर डाला डेरा -आवागमन हुआ बाधित, वन अमला मौके पर लोगो को हाथियों से दूर रहने की दे रहें है चेतावनी, दरअसल रायगढ़ जिले में पिछले दो दिनों से घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर हाथियों का झूंड आ जा रहा है, हाथी जंगल से निकलकर रोड पर काफी देर तक चहलकदमी करते हैं,इसके कुछ देर बाद वापस जंगल की ओर चले जा रहे हैं, इसमें नर-मादा हांथी के साथ शावक भी हैं,

हर दिन की तरह इस रोड पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ था ट्रक-डंपर के साथ बाइक सवार भी इस रोड से गुजर रहे थे, लेकिन तभी अचानक 20 से 25 हाथियों का झुंड सामारूमा के जंगल से निकलकर रोड पर आ गया जिसके बाद दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई,

हाथियों के दल की जानकारी वन अमले को लगी, तो मौके पर वनकर्मी और काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया गया। हाथी का झुंड काफी देर तक घरघोड़ा-रायगढ़ मेन रोड पर खड़ा रहा। कुछ हाथी सड़क नीचे तो कुछ ऊपर थे। इस दौरान लोगों न उनका वीडियो भी बनाया। इसके बाद वे वापस जंगल की ओर चले गए…



