Skip to content

हाई-प्रोफाइल ठगी खुलासा-‘हुस्न के जाल’ में फंसा लोगो से किया करोड़ों का गोलमाल… 

रायपुर /राजधानी रायपुर से ठगी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। खूबसूरती और भरोसे का जाल बिछाकर लोगों को फंसाने वाली एक शातिर युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,यह युवती अपने गैंग के साथ मिलकर फर्जी MBBS डिग्री और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी कर रही थी।

इस पूरे मामले में अब तक कुल 2 करोड़ 34 लाख रुपए की धोखाधड़ी सामने आई है,पुलिस पहले ही इस गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी युवती लंबे समय से फरार चल रही थी,अब उसकी गिरफ्तारी के साथ ही इस हाई-प्रोफाइल ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है।

दरअसल मामले की शुरुआत 17 फरवरी 2026 को हुई, जब पीड़ित संजय निराला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई,उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें और उनके रिश्तेदारों को पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने और मेडिकल डिग्री बनवाने का झांसा दिया।

गिरोह ने पहले भरोसा जीतने के लिए मीठी बातों और आकर्षक व्यक्तित्व का सहारा लिया,खासकर युवती का इस्तेमाल लोगों को प्रभावित करने और विश्वास में लेने के लिए किया जाता था,इसके बाद उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी,जब लंबे समय तक न तो नौकरी लगी और न ही कोई वैध दस्तावेज मिला, तब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत मिलते ही रायपुर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की,इस दौरान पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों—भुनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर और राकेश रात्रे को गिरफ्तार कर लिया,

पूछताछ के दौरान सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क की मास्टरमाइंड एक युवती है जो फरार हो गई थी। पुलिस ने लगातार तकनीकी साक्ष्यों और लिंक के आधार पर उसकी तलाश जारी रखी,आखिरकार पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवती दिल्ली में छिपी हुई है, इसके बाद टीम को दिल्ली भेजा गया, जहां से उसे गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया।