जांजगीर चाम्पा / जांजगीर चांपा के देवरी पिकनिक स्पाट में बीते शनिवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया,यहाँ बिलासपुर से पिकनिक मनाने आए पांच दोस्तों में से दो युवक और एक युवती नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गए, इस हादसे के बाद से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है,
दरअसल पिकनिक मनाने आये सभी युवक युवती शाम को नदी में नहा रहे थे, इस दौरान अचानक पानी के तेज बहाव में सरकंडा निवासी युवती स्वर्णा रेखा ठाकुर (30 वर्ष) बहने लगी,उसे बचाने के लिए दयालबंद निवासी अंकुर कुशवाहा (28 वर्ष) और अशोकनगर निवासी आशीष भोई (26 वर्ष) कूद पड़े लेकिन तेज धार में तीनों ही लापता हो गए,


पुलिस से जानकारी के अनुसार बिलासपुर से दो युवक दयालबंद निवासी अंकुर कुशवाहा (28 वर्ष) और अशोक नगर निवासी आशीष भोई (26 वर्ष) और दो युवती सरकंडा निवासी युवती स्वर्णा रेखा ठाकुर (30 वर्ष) और मोनिका सिन्हा पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे,उन्होंने अपने कॉलेज के दोस्त अर्जुनी अकलतरा निवासी लक्ष्मी शंकर राय को भी देवरी बुलाया शाम को सभी नदी में नहा रहे थे,
इस दौरान अचानक पानी के तेज बहाव में सरकंडा निवासी युवती स्वर्णा रेखा ठाकुर (30 वर्ष) बहने लगी उसे बचाने के लिए दयालबंद निवासी अंकुर कुशवाहा (28 वर्ष) और अशोकनगर निवासी आशीष भोई (26 वर्ष) नदी में कूद पड़े लेकिन तेज धार में तीनों ही लापता हो गए,वहीं लक्ष्मी शंकर राय और माेनिका सिंह सुरक्षित है,
घटना की सूचना मिलते ही पंतोरा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल डीडीआरएफ को बुलाया गया, देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी तीनों का कोई पता नहीं चल सका है ,हादसे की सूचना मिलने बिलासपुर से स्वजन भी मौके पर पहुंच गए वहीं उनका रो रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।
न तो प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर पाया और न ही लोग बरत रहे सावधानी–यहाँ आपको बता दें कि इस पिकनिक सपाट पर आये दिन हो रही घटनाओं के बावजूद न तो प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर पाया है और न ही लोग सावधानी बरतते हैं, ग्राम पंचायत स्तर पर भी मांग उठ रही है कि यहां पिकनिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाए, फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और डीडीआरएफ की टीम लापता तीनों की तलाश में जुटी हुई है।



