Skip to content

हवस और लालच में अंधी होकर एक कलयुगी मां ने अपने ही बेटे को उतरवा दिया मौत के घाट–

कानपूर /एक कलयुगी मां ने हवस और लालच में अंधी होकर अपने ही बेटे को मौत के घाट उतरवा दिया?पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीमा क्लेम और अवैध प्रेम संबंध के लिए मां ने बेटे का कत्ल करवाया था,फिलहाल पुलिस ने कातिल मां और हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है,

दरअसल यह घटना बरौर थाना क्षेत्र के अंगदपुर बगांव में हुई है, जहाँ ममता सिंह ने अपने बेटे प्रदीप सिंह (25) की हत्या करवा दी,पिता की मौत के बाद मां का प्रेमी मयंक कटियार घर पर आता था, जिसका बेटा विरोध करता था, मां ने प्रेमी के साथ रहने और डेढ़ करोड़ रुपये के बीमा के लिए यह साजिश रची,

Ad


योजना के तहत, ममता के बेटे को घर बुलाकर रास्ते में मयंक और ऋषि ने हथौड़ी से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी और शव को हाईवे किनारे फेंकवा दिया ताकि लोग इसे सड़क दुर्घटना मान जाए, पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सारा पोल खोल कर दिया, रिपोर्ट में सिर फूटा हुआ हड्डियां टूटी और गहरे जख्म पाए गए जिसने साफ कर दिया कि यह हत्या है,

जिसके बाद पुलिस ने जब मोबाइल लोकेशन निकाली तो पता चला कि मां और प्रेमी वारदात के वक्त एक ही जगह थे,मामले में मयंक ने खुलासा किया कि ममता ने बीमा की रकम के लिए हत्या करवाई थी, पुलिस की जांच के बाद बरौर पुलिस ने मुठभेड़ में ऋषि कटियार को पकड़ा, जो गोली लगने से घायल हो गया. हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी, तमंचा और कार बरामद की गई. मुख्य आरोपी मयंक उर्फ ईशू को भी दबोच लिया गया है. हत्यारी मां ममता सिंह भी अरेस्ट हो गई है.