रायपुर / हम कृतज्ञ हैं कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में बस्तर में शांति और विकास का एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने इस क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला रखी है, जिससे बस्तर आज तेजी से प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
यह बदलाव अब ज़मीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों तक सड़क संपर्क का विस्तार हुआ है, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर सुदृढ़ हो रही हैं और आमजन को मूलभूत सुविधाएं पहले की तुलना में कहीं अधिक सुलभ हो रही हैं। यह परिवर्तन केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन में वास्तविक सुधार के रूप में दिखाई दे रहा है।
जनता का बढ़ता विश्वास हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम सभी की सहभागिता और सुशासन के संकल्प के साथ बस्तर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं, ताकि इस क्षेत्र की पहचान एक समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बस्तर के रूप में स्थापित हो सके।
-श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन




