Skip to content

हमप्याला दोस्तों ने शराब के नशें किया विवाद,विवाद बढ़ने पर दोस्त को सुला दी मौत की नींद,पुलिस ने आरोपियों को पहुँचाया सलाखों के पीछे….

रायगढ़ / हमप्याला दोस्तों ने शराब के नशें किया विवाद, विवाद बढ़ने पर दोस्त को सुला दी मौत की नींद और शव को पानी की डबरी में फेककर हो गये फरार,मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 

दरअसल दीपावली के दुसरे दिन रायगढ़ जिले में धरमजगढ़ थाना क्षेत्र के चानमारी डबरी में मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है,

Ad

मामले का खुलासा करते हुए धरमजगढ़ एसडीओपी सिद्धात  तिवारी ने बताया कि मृतक कैलाश सारथी (19 वर्ष) की हत्या उसके ही दोस्त अजीत और सुरेश ने की थी,

एसडीओपी सिद्धार्थ तिवारी ने आगे बताया कि घटना वाले दिन तीनों युवक आपस में बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान जुआ खेलने को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया,

विवाद बढ़ने पर अजीत और सुरेश ने मिलकर कैलाश की हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए शव को चानमारी डबरी में फेंक दिया और फरार हो गए, धरमजयगढ़ पुलिस तगड़ी घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।