कोरबा। आज़ादी का पर्व केवल तिरंगा फहराने और परेड तक सीमित नहीं है, यह संकीर्ण सोच से मुक्ति और सामाजिक बदलाव का भी प्रतीक है। इसी सकारात्मक सोच को नई दिशा देने के लिए कोरबा स्थित एम.जे.एम. हॉस्पिटल (Meena Jain Memorial Hospital) ने एक दिल छू लेने वाली पहल की शुरुआत की है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त से 31 अगस्त तक अस्पताल में ‘लाड़ली स्वागत उत्सव’ मनाया जाएगा। इस अवधि में बेटियों के जन्म पर ऑपरेशन चार्ज पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

गरीबों के डॉक्टर के नाम से जाने जाने वाले अस्पताल के संचालक डॉ. प्रिंस जैन ने कहा,
“बेटी का जन्म सिर्फ एक परिवार के लिए खुशी नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का अवसर है। हम चाहते हैं कि हर परिवार बेटी के जन्म को त्योहार की तरह मनाए। यह हमारी सोच को आगे बढ़ाने का एक छोटा-सा प्रयास है।”
बेटियों के सम्मान का संदेश
इस पहल का उद्देश्य बेटियों के जन्म को लेकर समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण को मजबूत करना है। अक्सर आर्थिक कारणों से परिवार ऑपरेशन के खर्च को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन MJM हॉस्पिटल का यह कदम उन परिवारों के लिए राहत और खुशी दोनों लेकर आएगा।
अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दुर्गा बदकारे ने कहा,
“हमारे लिए बेटी का जन्म एक आशीर्वाद है। ‘लाड़ली स्वागत उत्सव’ सिर्फ एक ऑफर नहीं, बल्कि एक भावनात्मक संदेश है कि बेटियां घर की रौनक और समाज की शान हैं। स्वतंत्रता दिवस पर हम सोच की आज़ादी का जश्न मना रहे हैं—भेदभाव से आज़ादी और बेटियों के प्रति सम्मान की आज़ादी।”
कहाँ और कैसे लें लाभ
यह विशेष योजना 15 से 31 अगस्त तक लागू रहेगी।
स्थान: MJM हॉस्पिटल, नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने, कोरबा
संपर्क: 📞 9479118941
‘लाड़ली स्वागत उत्सव’ जैसी पहल केवल एक मेडिकल ऑफर नहीं है, बल्कि यह समाज को सोच बदलने का आईना दिखाती है। यह याद दिलाती है कि बेटी का आगमन घर में सिर्फ किलकारियां ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को संवारने की ताकत लाता है।
स्वतंत्रता दिवस पर जब देश तिरंगा फहराकर गर्व महसूस करता है, MJM हॉस्पिटल का यह कदम हमें सच्ची आज़ादी का अर्थ समझाता है — जब हर बेटी का स्वागत खुले दिल और मुस्कान से हो।


