जशपुर /सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम में हुई दोस्ती फिर हुआ प्यार,और प्यार में वो सबकुछ जो होना चाहिए शादी के बाद?? उधर मन भर जाने के बाद लडके ने कर लिया किनारा तो लड़की जा पहुँची थाने और करा दिया दैहिक शोषण का मामला दर्ज, इधर युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को पहुचाया सलाखों के पीछे,
दरअसल 1 अगस्त 25 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 19 वर्षीय प्रार्थिया ने थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिल्ली में रहकर काम करती थी, इसी दौरान उसका वर्ष 2024 में थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत निवासी आरोपी तुलेश्वर राम से सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के माध्यम से जान परिचय हुआ था व दोनों आपस में बातचीत करने लगे,


दोस्ती के बाद दोनों पहली बार दोनों रेलवे स्टेशन रायगढ़ में मिले,जहां से आरोपी तुलेश्वर राम पीडिता को अपने साथ थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत उसके घर ले आया, जहां आरोपी के द्वारा प्रार्थिया से शादी करूंगा कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया,
और उसके बाद 10 सितंबर 2024 को आरोपी तुलेश्वर राम युवती के साथ थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत उसके घर भी आ गया,वहां दोनों एक दिन रुके फिर आरोपी तुलेश्वर राम युवती को लेकर अपने घर आ गया,तब से आरोपी तुलेश्वर राम व प्रार्थिया का एक दूसरे के घर आना जाना होता रहता था,
इस दौरान आरोपी तुलेश्वर राम के द्वारा लगातार शादी का झांसा देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण किया जाता रहा, इस बीच पीड़िता के गर्भवती होने पर दिनांक 11.07.25 को आरोपी तुलेश्वर राम के द्वारा दवाई देकर पीड़ित प्रार्थिया का गर्भपात भी कराया गया, इसके बाद दिनांक 28.07.25 को भी आरोपी तुलेश्वर राम के द्वारा पीड़ित प्रार्थिया को बहला फुसलाकर कर पुनः शारीरिक संबंध बनाया, प्रार्थिया के द्वारा शादी हेतु बोलने पर अब शादी से इंकार कर रहा है,
महिला संबंधी अपराध होने से मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल युवती की रिपोर्ट पर थाना फरसाबहार में दुष्कर्म के लिए आरोपी तुलेश्वर राम के विरुद्ध बी एन एस की धारा 69,89 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया,
पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सूचना के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी तुलेश्वर राम को हिरासत में ले लिया गया, पुलिस की पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर अब आगे की कार्यवाई की जा रही है।



