Skip to content

सास व दामाद की गला दबाकर हत्या,वहीं एक घायल महिला को अस्पताल में चल रहा है इलाज–

रायगढ़ / रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात सास और दामाद की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है,वहीं एक घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सुबह जैसे ही घटना की जानकारी गाववालो को मिली पूरे गांव में सनसनी सी फैल गई,वही मामले की जानकारी घरघोड़ा पुलिस को दी गई,दोहरे हत्या की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव अपनी पुलिस टीम व फारेसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुचे,और मौका-मुआइना के बाद मृतकों के शवों को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में सुकमेत सिदार उम्र 80 वर्ष, और उसके दामाद लक्ष्मण सिदार उम्र 60 वर्ष की लाश उनके ही मकान में मिली है,वहीं एक महिला घायल मिली जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है, बताया जा रहा है बीती रात गला दबाकर दोनों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है,

Ad

ग्रामीणों के बताये अनुसार लक्ष्मण सिदार घर जमाई बनकर रायकेरा में कई सालों से रहते आ रहा था और उसका दो लड़की और एक लड़का है, तीनों की शादी हो चुकी है, बताया ये भी जा रहा है कि सुकमेत सिदार की जमीन कुछ दिनों पहले ही एनटीपीसी प्लांट में गई थी, जिसका मुआवजा उसे मिला हुआ है,

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मुआवजे की रकम को लेकर ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया होगा,फिलहाल घरघोड़ा थाना प्रभारी, एसडीओपी के अलावा फारेसिंक एक्सपर्ट की टीम मौके पर सघन जांच-पड़ताल में जुट गई है,वही हत्या के इस मामले पुलिस जल्द खुलासे की बात कह रही है….