Skip to content

साली की आबरू से खेलता रहा जीजा,प्रेग्नेंट होने पर हुआ मामले का खुलासा–

कांकेर/कांकेर जिले के अंतागढ़ नगर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है,यहां एक 13 वर्षीय नाबालिग आदिवासी बालिका के साथ उसके ही रिश्ते में जीजा ने दुष्कर्म किया है,बच्ची के गर्भवती होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है,इधर पुलिस में मामला दर्ज होते ही आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

दरअसल आरोपी जो बच्ची का रिश्ते में जीजा लगता है, उसे अपने नवजात बच्चे व पत्नी की देखरेख के बहाने अपने साथ ले गया था, इसी दौरान उसने नाबालिग को बहलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया,पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर पहले संबंध बनाया फिर डरा-धमका कर लगातार उसका शोषण किया,

Ad

आरोपी ने उसे डराते हुए कहा था कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देगा और इसी डर के कारण बच्ची लंबे समय तक चुप रही। कुछ समय बाद आरोपी उसे वापस उसके घर छोड़ गया,इधर जब बच्ची का पेट धीरे-धीरे निकलने लगा तो परिजनों को उस पर संदेह हुआ, इसके बाद परिजनों ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया, जिसमें सामने आया कि बच्ची लगभग सात माह की गर्भवती है। यह जानकारी मिलते ही परिवार जन के पैरों तले जमी खिसक गई,परिजनों ने तत्काल आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने का रुख किया।

परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें कई दिनों तक थाने के चक्कर कटवाए गए, काफी प्रयासों के बाद जब मामला दर्ज किया गया तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।