Skip to content

सामूहिक दुष्कर्म के 3 आरोपी पहुचें सलाखों के पीछे,चौथे की तलाश जारी….

जांजगीर चाम्पा /जांजगीर-चांपा जिले में शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद में 17 साल की नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी उत्तम खूंटे, दुर्गेश सहिस, खगेन्द्र गोंड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया,वहीं मामले का चौथा आरोपी सोम निर्मलकर फरार है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश की जा रही है,आरोपियों में एक बिलारी तो तीन आरोपी राहौद गांव के हैं,

दरअसल बीते 09 सितम्बर को 17 साल की किशोरी अपने दो परिचित युवक के साथ शिवरीनारायण जा रही थी, तभी वे राहौद पहुंचे थे तभी यहां दो बाइक में चार युवक आए और किशोरी को पकड़ लिया,इसके बाद उसके कपड़े उतरवा आरोपियों ने किशोरी के साथ एक-एक करके दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर किशोरी के परिजन से 2 लाख रुपये की मांग की,जिसकी सूचना पीडिता ने पुलिस को दी सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 3 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है,

Ad