Skip to content

साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों को साइबर क्राइम से अवगत कराया, तमनार पुलिस ने किया पंपलेट वितरित…

रायगढ़ /थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम के नेतृत्व में ग्राम कोलम सराईडिपा के साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचाव के उपायों और सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक और बैंकिंग फ्रॉड जैसे बढ़ते साइबर खतरों के प्रति सचेत किया।


इस दौरान थाना स्टाफ के साथ मिलकर जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए, ताकि ग्रामीण अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकें। थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय ही सुरक्षित समाज की नींव है और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Ad