रायपुर / ई-चालान लिंक भेजकर ठगी करने वाले दो ठगों को राजधानी पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है, ठगों द्वारा भेजी गई ई-चालान लिंक को क्लिक करते ही साफ हो जाता है अकाउंट! Android यूजर्स को निशाना बनाकर साइबर ठगी को देते थे अंजाम,

रायपुर पुलिस द्वारा साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने Android यूजर्स को निशाना बनाकर फर्जी लिंक के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है,यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देशन में की गई।
फर्जी ई-चालान लिंक से उड़ाए 4.52 लाख रुपये–मामला तब सामने आया जब प्रार्थी धर्मेंद्र सिंह ने विधानसभा थाना में शिकायत दर्ज कराई,
दरअसल उन्हें RTOechallan नाम से SMS मिला,लिंक पर क्लिक करते ही बैंक अकाउंट से 4.52 लाख रुपये कट गए, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर साइबर थाना ने जांच शुरू की,जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए लोगों को लालच देते थे,
- Task Complete
- Instant Bonus
- Referral Bonus
- गेम खेलकर कमाई
इन प्रलोभनों के जरिए आरोपी Winmate और Wingo जैसे फर्जी ऐप डाउनलोड करवाते थे,ये ऐप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं होते थे और APK फाइल के जरिए इंस्टॉल करवाए जाते थे।
ऐप इंस्टॉल करते ही:यूजर को नकली बोनस राशि दिखाई जाती थी,मोबाइल नंबर से बड़ी संख्या में फर्जी चालान और बोनस लिंक भेजे जाते थे,लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो जाता था,बैंक अकाउंट और ई-वॉलेट से पैसे निकाल लिए जाते थे
साइबर अपराधी चोरी की रकम छिपाने के लिए Swiggy और Instamart जैसी क्विक कॉमर्स सेवाओं का इस्तेमाल करते थे,अलग-अलग राज्यों में सामान ऑर्डर कर डिलीवरी करवाई जाती थी,इससे पैसे के लेनदेन को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था,
मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
- पृथ्वी कुमार बिश्नोई उर्फ राहुल (20 वर्ष) ग्राम डोलीकला, बाड़मेर (राजस्थान)
- नरसिंह सिंह (24 वर्ष) भोपालगढ़, जोधपुर (राजस्थान)
आरोपियों से घटना में इस्तेमाल मोबाइल, सिम कार्ड और बैंक अकाउंट जब्त किए गए हैं,पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी इसी तरह के साइबर फ्रॉड में महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तर प्रदेश से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
साइबर पुलिस की लोगो से अपील – प्ले स्टोर के बाहर से ऐप डाउनलोड न करें, बैंक या सरकारी संस्था के नाम से आए मैसेज की पुष्टि करे संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें, Android यूजर्स को निशाना बनाने वाले इस गिरोह का खुलासा एक चेतावनी है, आज के डिजिटल दौर में एक क्लिक आपकी मेहनत की कमाई छीन सकता है।




