Skip to content

साइकिल की टोकरी से 30 हजार रुपये की उठाईगिरी,पुलिस में मामला दर्ज–

रायगढ़/कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर के इटवारी बाजार स्थित एसबीआई शाखा के पास साइकिल की टोकरी से 30 हजार रुपये की उठाईगिरी होने का मामला सामने आया है, घटना की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भानुप्रताप कॉलोनी फिल्टर प्लांट के पास निवासी राजेन्द्र कुमार दुबे 5 मार्च को दोपहर करीब 12:30 बजे इटवारी बाजार स्थित एसबीआई शाखा से 30 हजार रुपये निकालकर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी कार्यालय की ओर जा रहे थे,इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोककर बातों में उलझा लिया, जिससे वे संभलने में व्यस्त हो गए और इसी बीच साइकिल की आगे लगी जाली (टोकरी) में रखे 30 हजार रुपये पार कर लिए गए,

पीड़ित ने घटना की शिकायत 8 मार्च को कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।