Skip to content

सहायक उप निरीक्षक देव प्रसाद चौहान हुए सेवानिवृत्त,पुलिस लाइन में आयोजित सेवा सम्मान समारोह में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया सम्मानित…

रायगढ़ /रायगढ़ पुलिस विभाग की 42 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सहायक उप निरीक्षक देव प्रसाद चौहान हुए सेवानिवृत्त, पुलिस लाइन उर्दना में आयोजित सेवा सम्मान समारोह में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया सम्मानित,कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के लिए पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई,

रायगढ़ पुलिस परिवार के लिए आज का दिन भावनात्मक रहा, जब सहायक उप निरीक्षक श्री देव प्रसाद चौहान अपनी अधिवर्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण कर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए। अपने लंबे और उत्कृष्ट सेवा काल के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया।

श्री देव प्रसाद चौहान का लंबा कार्यकाल रहा है, वे मार्च 1984 को जिला पुलिस बल में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए । वे थाना कुनकुरी, बगीचा (वर्तमान जिला जशपुरनगर), थाना सारंगढ़, कोसीर (वर्तमान जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़), जिला रागयढ़ के थाना धरमजयगढ़, थाना कोतवाली, तमनार, पूंजीपथरा, जूटमिल, कोतरारोड एवं लैलूंगा में पदस्थ रहे। वर्तमान में वे थाना लैलूंगा में पदस्थ थे।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर कल थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव एवं थाना स्टाफ द्वारा उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति उपहार भेंट कर स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।