जशपुर/सवारी से भरी राजधानी बस अनियत्रित होकर सड़क पर पलटी,एक महिला की मौके पर मौत तो बस में सवार अन्य 4 यात्री घायल,
सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में कराया गया है भर्ती जहाँ घायलों का इलाज चल रहा है, मृतिका की पहचान कुसुमताल निवासी इग्नेशिया मिंज के रूप में हुई है जो फरसाबहार से कांसाबेल आ रही थी,


फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही राजधानी बस (क्रमांक CG 15 एफ 5028), फरसाबहार मार्ग पर टांगरगांव कृष्णानगर से आगे बरजोर मोड़ के पास की घटना, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



