रायगढ़ / बरसात के मौसम में प्रकृति अपनी पूरी रौनक के साथ नजर आती है और इसी दौरान लोग प्राकृतिक स्थलों जैसे वॉटरफॉल और नदियों का आनंद लेने बड़ी संख्या में पहुंचते हैं,रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसदा में स्थित वॉटरफॉल भी ऐसा ही एक आकर्षण बन गया है, जहां हर साल बारिश के दिनों में लोग पिकनिक मनाने आते हैं,
हालांकि इस बार यहाँ समय रहते पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है और झरने के आसपास जवान लगाकर वॉटरफॉल में नहाने वालों पर नजर रखें हुए है,


दरअसल कुछ दिनों पहले यहाँ 100 फीट ऊंचे परसदा वॉटरफॉल पर नहाते समय छलांग लगाने की वीडियो विरल हुई थी, वही इन बरसाती मौषम वॉटरफॉल में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए परसदा वॉटरफॉल पर पुलिस का पहरा लग गया है,साथ ही क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड भी लगाई जा रही है,
पुलिस का कहना है कि झरने के पास स्टंटबाजी जैसी हरकतें जानलेवा हो सकती हैं,पूर्व में भी कई बार ऐसे स्टंट में लोग जान जोखिम में डाल चुके हैं,संभावित हादसों को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही सतर्कता बरतते हुए झरने के आसपास निगरानी बढ़ा दी है,



