Skip to content

सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिले शव मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा…

दंतेवाडा /सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिले शव मामले में बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पति ने ही की थी महिला की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को नग्न कर सड़क किनारे फेंका था ताकि देखनेवालों को ये दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला लगे,

दरअसल बीते 2 अक्टूबर को ग्राम कुंदेली में सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिला था महिला का शव,घटना के पतासाजी क्रम में सायबर सेल द्वारा कई सीसीटीवी फुटेज एवं हजारों मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया गया और विशेष टीम द्वारा लगातार घटना-स्थल के आस-पास कई ग्रामीणों एवं संदिग्धो को घटना के संबंध में तस्दीक किया गया,

Ad

मामले में पुलिस ने बताया कि विगत 2 अक्टूबर को ग्राम कुंदेली में सड़क किनारे जंगल मे नग्न अवस्था में एक महिला का शव मिला था,पुलिस के जांच में पता चला कि मृतका का नाम रीना रयामी था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या गला घोंटकर की जाने की पुष्टि हुई, मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया,

जांच के दौरान सायबर सेल द्वारा कई जगहों की सीसीटीवी फुटेज एवं हजारों मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया गया और विशेष टीम द्वारा लगातार घटना-स्थल के आस-पास कई ग्रामीणों एवं संदिग्धों को घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की गई, इस दौरान संदेह के आधार पर मृतका के पति राजेश रयामी से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिस पर उसने अपने पत्नी रीना रयामी की हत्या करने की बात कबूल की,

घटना के संबंध में उसने बताया कि 1 अक्टूबर की रात 8 बजे उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था जिसके बाद उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए अपनी पत्नी के शव को निर्वस्त्र करके सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि पुलिस और लोगों को ऐसा लगे कि मंदिर जाने के दौरान किसी ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी,

परंतु pm रिपोर्ट व दंतेवाड़ा पुलिस की जांच और पुख्ता प्रमाण ने आरोपी की सारी चालाकियों पर पानी फेर दिया, और पुलिस ने राजेश रयामी और हत्या के सबूत मिटाने में मदद करने वाले उसके चाचा रमेश रयामी को गिरफ्तार कर लिया,और आगे की कार्यवाई जारी है,