Skip to content

सगी चाची की घिनौनी करतूत-नाबालिग भतीजी को किया प्रेमी के हवाले…..

मध्यप्रदेश / रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है,मामला तब और गंभीर हो गया जब पता चला कि पीड़िता की सगी चाची भी इस अपराध में शामिल थी, जिसने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया,]

मामले में सीएसपी रितु उपाध्याय ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने चोरहटा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लड़की की लोकेशन झुंझुनू-राजस्थान से खोज निकाला, पुलिस टीम तुरंत राजस्थान के लिए रवाना हुई और पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया,

Ad

नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी सगी चाची उसे अपने प्रेमी दावत अली के साथ राजस्थान ले गई थी,दीपक कुमार और अंशु कुमार नाम के दो अन्य युवक भी उनके साथ थे,राजस्थान पहुँचने के बाद अंशु ने उसके साथ बलात्कार किया, पुलिस ने इस मामले में राजस्थान से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है,

इनमें दावत अली (21), दीपक कुमार (22), अंशु कुमार (19) और पीड़िता की चाची शामिल हैं चारों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है पुलिस के अनुसार नाबालिग के साथ मौजूद एक अन्य चचेरी चाची झुंझुनू जाते समय बीच रास्ते में ही उतर गई जो अब फरार है और उसकी तलाश जारी है,

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि राजस्थान का आरोपी दावत अली पीड़िता की चाची से सोशल मीडिया के ज़रिए मिला था,दोनों आपस में बातचीत करते थे इसी दौरान आरोपी ने अपने दोस्तों के लिए लड़की ढूँढने की बात भी कही इस पर पीड़िता की चाची ने नाबालिग को गुमराह करके उसे ऐसा जाल में फँसाया कि वह परिवार के अन्य सदस्यों को बताए बिना उसके साथ राजस्थान जाने को तैयार हो गई,जिले में मानव तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं इसलिए पुलिस ने उस एंगल से भी जांच शुरू कर दी है,