सारंगढ़-बिलाईगढ़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में फिर एक बार फिर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने घर का चिराग बुझा दिया,दरअसल बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टुंडरी के मुख्य मार्ग में स्कूटी में सवार युवक को हाइवा चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में स्कूटी में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान विकास कश्यप उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है,घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग रहा था जिसे ग्रामीणों ने गाड़ी लेकर भाग रहे आरोपी ट्रक चालक को टुंडरी बैरियर के पास दौड़कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया,

घटना के संबंध में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने मिडिया को बताया कि टुंडरी गांव के मुख्य मार्ग में रायगढ़ तरफ से शिवरीनारायण की ओर जा रही हाईवा क्रमांक CG 10 BS 9437 का चालक कुलदीप सिंह तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते स्कूटी वाहन क्रमांक CG 11 BP 2895 के चालक को ठोकर मार दिया,इस घटना में खैरताल जिला जांजगीर चांपा निवासी विकास कश्यप की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने बड़े पापा के बेटे राकेश कश्यप के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने टुंडरी आया हुआ था,जो हादसे का शिकार हो गया, जानकारी के अनुसार मृतक के पिता शिव कश्यप ने मृतक युवक को एटीम से पैसे निकालने भेजा था, इसी दौरान वह हाइवा वाहन की चपेट में आ गया।
फिलहाल पुलिस ने हाईवा चालक कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और हाइवा वाहन को भी जप्त कर लिया गया है, इसके साथ ही मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।



