Skip to content

संध्या छठ पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय और मंत्री श्याम बिहारी और रामविचार नेताम….

रायपुर / सीएम साय, मंत्री श्याम बिहारी और रामविचार नेताम संध्या छठ पूजन में शामिल हुए, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, आज छठ पूजा के पावन अवसर पर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कोरिया में आयोजित संध्या छठ पूजन में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

लोक आस्था के इस महापर्व में उपस्थित होकर जनभावना और भक्ति का अद्भुत संगम देखने का सौभाग्य मिला, छठी मइया से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ,इस अवसर पर महापौर राम नरेश राय एवं पूर्व महापौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे,

Ad

रामविचार नेताम का ट्वीट आज बलरामपुर के सेन्दूर नदी स्थित छठ घाट पर आस्था, तप और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के इस पावन अवसर पर श्रद्धालु छठ व्रतियों के बीच प्रसाद का वितरण किया एवं छठ व्रतियों से आशीर्वाद प्राप्त किया,छठी मैया से यही प्रार्थना है कि सभी व्रतियों की मनोकामनाएँ पूर्ण हों, उनके जीवन में सदा सुख, समृद्धि और ऊर्जा का प्रकाश बना रहे,