Skip to content

संतान की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए मनाया गया हलषष्ठी (कमर छठ) का त्योंहार–

रायगढ़ /पुरे भारत वर्ष में संतान की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए मनाया जाने वाला पर्व हलषष्ठी (कमर छठ) का त्योंहार रायगढ़ में भी महिलाओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया,इस दौरान महिलाएं सुबह से व्रत रखकर पूजा अर्चना किया,

जिसमे शिव , पार्वती, गणेश, कार्तिकेय की पूजा की जाती है,माताएं इसमें सगरी खोद कर (तालाब) बनाकर दो भागों मे गड्ढे करके भगवान की पूजा अर्चना करती है,

Ad

प्राचीन काल से ये मान्यताएं है,कि परिवार की महिलाएं द्वारा इस व्रत को रखने से बच्चों एवं परिवार में आने वाले कष्ट एवं बाधाएं दूर होती है,छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में महिलाएं इस व्रत को रखती है,

इसी तारतम्य में रायगढ़ शहर में बैकुंठपुर मोहल्ले की अनेकों महिलाओं ने व्रत रखा और पुरोहित ऋतेश शुक्ला ने पुरे विधि विधान से पूजाअर्चना करवाया,

जिसके उपरांत सभी माताओं ने अपने अपने बच्चों के गले पर छुही का पोतिया लगाया और उनको प्रसाद देकर अपना व्रत पूरा किया,