Skip to content

श्री श्याम मंदिर में हुई चोरी,नगदी सहित भगवान का मुकुट और चांदी की छतर ले गए चोर,CCTV में कैद हुई वारदात…. 

रायगढ़ / रायगढ़ शहर के बीचोंबीच स्थित श्री श्याम मंदिर में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जिसने न सिर्फ पुलिस के रात्रि गस्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं ? बल्कि शहरवासियों की धार्मिक आस्था को भी झकझोर कर रख दिया है, अज्ञात चोर मंदिर के गर्भगृह में घुसकर भगवान श्याम का कीमती मुकुट, चांदी की छतरी, दान पेटी में रखे नगद रुपये और अन्य धार्मिक श्रृंगार सामग्री लेकर फरार हो गए, प्राथमिक अनुमान के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है,

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों ने चोरी की घटना को रिकॉर्ड कर लिया है,फुटेज के अनुसार, चोर रात 1:25 बजे मंदिर में दाखिल हुआ और 1:35 बजे बाहर निकल गया यानी पूरी वारदात को सिर्फ 10 मिनट में अंजाम दिया गया, बताया जा रहा है कि मंदिर के पीछे नाले के निर्माण के लिए तोड़ी गई दीवार का रास्ता चोरों के काम आया, संभवत: उन्होंने उसी रास्ते से मंदिर में प्रवेश किया और बाहर भी उसी से निकल भागा होगा……

Ad

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी, कोतवाली थाना प्रभारी और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने मंदिर परिसर और उसके आसपास बारीकी से जांच की और सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया है, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जाच कार्यवाई शुरू कर दी,