Skip to content

श्याम सुपर मार्केट के शटर तोड़ने का प्रयास करते पाचं धराये,आरोपियों के कब्जे से घातक हथियार बरामद….

जांजगीर/चाम्पा / जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, पाँच जिंदा कारतूस, एक चाकू, दो सब्बल, दो नकाब, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है,

दरअसल 05 अक्टूबर 2025 की रात्रि लगभग 2 बजे जांजगीर के पेंडी रोड स्थित श्याम सुपर मार्केट के शटर तोड़ने की आवाज सुनकर दुकान मालिक राहुल अग्रवाल अपने पिता के साथ बाहर निकले तो तीन नकाबपोश युवक शटर तोड़ने का प्रयास करते दिखाई दिए, जो उन्हें देखकर भागने लगे,

Ad

लेकिन पुलिस की रात्रि पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की नियत से घूम रहे थे और उनके पास पिस्टल व कारतूस हैं, जो अन्य साथियों से प्राप्त किए थे,पुलिस ने सभी आरोपियों से हथियार और अन्य सामग्री बरामद कर ली,

सभी आरोपियों के विरुद् धारा 331(4), 305(ए), 310(4), 3(5), 312, 296, 351 बीएनएस तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सत्यम चौहान, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक गोविंदा बंजारे तथा सुनील सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।