रायगढ़ / रायगढ़ रेलवे स्टेशन के ठीक बाहर फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले एक गरीब परिवार के साथ आधा दर्जन असामाजिक तत्वों द्वारा बेरहमी से मारपीट का मामला प्रकाश में आते ही रायगढ़ पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,
दरअसल रायपुर निवासी पीड़ित युवक स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर के पास अपने परिवार और छोटे बच्चों के साथ रहकर फुग्गा बेचकर अपना गुजारा करता है, बीते देर शाम जब वह दिन भर की मेहनत के बाद घर लौटकर अपने परिवार के साथ भोजन कर रहा था,
तभी वहां कुछ नशेड़ी युवक पहुंच गए और इन युवकों ने पीड़ित से शराब पीने के लिए डिस्पोजेबल गिलास की मांग की, जिसे देने से मना करने पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

गिलास न देने की बात पर भड़के आधा दर्जन युवकों ने बिना सोचे-समझे फुग्गा विक्रेता पर हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया,अपने पति को पिटता देख जब उसकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची, तो बदमाशों ने उसके साथ भी अत्यंत शर्मनाक व्यवहार किया।
आरोप है कि हमलावरों ने महिला के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि छीना-झपटी के दौरान उसके कपड़े तक फाड़ दिए, इस दौरान वहां काफी शोर-गुल मच गया जिससे आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र होने लगे,
भीड़ को अपनी ओर आता देख सभी आरोपी युवक वहां से भाग निकलने में सफल रहे,इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना कर शोशल मिडिया में वाइरल कर दिया,
जिसपर साइबर थाने की नजर पड़ी और मामले की जानकारी जिला एस पी शशि मोहन सिंह को दी गई,जिसपर पुलिस कप्तान कार्यवाई के निर्देश दिए,
इधर हरकत में आये पुलिस अधिकारी रेलवे स्टेशन के पास पीड़ित परिवार को खोजकर मामला दर्ज कर जाचं शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों को खोज निकाला,
पुलिस ने मामले में शामिल चार आरोपी शशि कुमार पासवान , राकेश कुमार पासवान , रोशन भारती उर्फ पप्पू एवं पप्पू पासवान , सभी जिला बेगूसराय (बिहार) निवासी एवं वर्तमान में रेलवे कॉलोनी रायगढ़ में निवासरत को विधवत हिरासत में लिया, जिनकी पीड़िता एवं उसके पति ने पहचान मारपीट में शामिल व्यक्तियों के रूप में की। पुलिस अब मामले में आगे की कार्यवाई कर रही है,,




