जांजगीर चाम्पा /जांजगीर जिले में शिवरीनारायण-बिलासपुर रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमे दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए है,जिनमे आठ हालत गंभीर बताई जा रही है,

दरअसल जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवरीनारायण – बिलासपुर रोड पर चलनेवाली कुरैशी बस सर्विस की तेज रफ्तार यात्री बस ने पहले कार को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत रेस्क्यू किया गया,सभी घायलों को तत्काल नजदीक पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

दुर्घटना के समय बस में सवार करीब 30 यात्री थे जो घायल हुए हैं, इनमें से 8 यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है,जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण बस की अत्यधिक तेज रफ्तार बताया जा रहा है, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अपना संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पलटगई।
फ़िलहाल मुलमुला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है,इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है????



