Skip to content

शिक्षक की अश्लील हरकतों से परेशान होकर ग्रामीण महिलाएँ पहुचीं शिक्षा-विभाग,मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश…

बलरामपुर/बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड के ग्राम बैरडीह खुर्द में ग्रामीण महिलाएँ शिक्षक की अश्लील हरकतों से परेशान हैं,इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें महिलाएँ शिक्षक की हरकतों से परेशान दिख रही हैं और वीडियो में शिक्षक भी मौजूद हैं,मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

महिलाओं का आरोप है कि शिक्षक ने उन्हें अपना गुप्तांग दिखाया और शर्मनाक मांग करने लगा था,मामला प्राथमिक स्कूल बैरडीह खुर्द का है,शिक्षक का नाम बीरबल यादव है और वह स्कूल का प्रधान पाठक है,महिलाओं ने आरोप लगाया कि बीरबल यादव ने कई बार उन्हें अपनी पत्नी बनाने की बात कही और संबंध बनाने के लिए दबाव डाला।

Ad

उन्होंने कहा कि शिक्षक ने कई बार अपना गुप्तांग भी दिखाया था,शिक्षक की इन हरकतों से गांव में गुस्सा है और महिलाएँ काफी परेशान हैं,महिलाओं का यह भी आरोप है कि शिक्षक बच्चों को पढ़ाई नहीं कराते और कई बार मारने-पीटने की धमकी देते हैं,वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है,

मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।