रायगढ़ / रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना के सामने स्थित शारदा होंडा शो रूम से 3.72 लाख रुपये नकदी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,जूटमिल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गई रकम में से 3.52 लाख रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा सीडी डॉन बाइक जब्त की है,और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है,

दरअसल प्रार्थी पंकज अग्रवाल निवासी चैतन्य नगर रायगढ़ ने बीते 14 जुलाई को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 जुलाई की रात शारदा होंडा शोरूम से ऑफिस में रखी दिनभर की बिक्री की राशि 3,72,570/- रुपये किसी अज्ञात चोर ने लॉकर समेत चोरी कर ली है,घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने अपराध क्रमांक 247/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की,

एन थाना के सामने चोरी हो जाने की घटना को चुनौती के रूप में देखते हुए जुटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने अपने दलबल के साथ जांच शुरू की और शोरूम सहित आसपास सीसीटीवी कैमरे का सघन जांच शुरू किया साथ ही शोरूम के स्टाफ से सघन पूछताछ किया,
जांच के दौरान पुलिस को एक कर्मचारी दिनेश साहू पर शक हुआ जो घटना के बाद से न केवल ड्यूटी पर नहीं आया था, बल्कि उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला,थाना प्रभारी ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखने मुखबिर तैनात किये,और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम कोतरलिया में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया,
पूछताछ में आरोपी दिनेश साहू पिता बलराम साहू ने चोरी करना स्वीकार कर लिया और उसने बताया कि चोरी की गई रकम में से करीब 15 से 20 हजार रुपये खर्च कर चुका है, जबकि शेष राशि लॉकर सहित अपने घर के बाड़ी में छिपाकर रखी है, पुलिस ने उसके मेमोरण्डम पर चोरी में प्रयुक्त हीरो होंडा सीडी डॉन बाइक (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) तथा शेष नगदी 3,52,240/- रुपये लाकर समेत बरामद कर लिए हैं,आरोपी को गिरफ्तार कर अब आगे की कार्यवाई की जा रही है,
चोरी की इस गुत्थी को सुलझाने में थाना प्रभारी प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ, शशि भूषण साहू, सुशील यादव और नरेश रजक की भूमिका सराहनीय रही है,



