Skip to content

शादी के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार….

रायगढ़ /  नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध भूपदेवपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुचाया,आरोपी युवक से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल किया जब्त,

दरअसल बीते 20 जुलाई 2026 को एक महिला अपनी पुत्री के साथ थाना भूपदेवपुर पहुंची और ग्राम जैमुड़ा निवासी शिव कुमार चौहान के विरुद्ध बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई,

रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसकी पुत्री 14 जुलाई 2026 को अपने रिश्तेदार के घर घरघोड़ा गई थी, जहां से वह लापता हो गई, परिवारजन उसकी तलाश कर रहे थे तभी आरोपी ने स्वयं फोन कर बताया कि वह युवती को अपने साथ गांव ले आया है और उससे शादी करेगा,

परिजनों द्वारा लगातार तलाश किए जाने पर आरोपी 19 जुलाई को युवती को उसके घर छोड़कर फरार हो गया, पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे ग्राम टेंडा नवापारा से मोटरसाइकिल में बैठाकर शादी का झांसा देकर अपने गांव जैमुड़ा ले गया, जहां अपने घर में 6-7 दिनों तक उसकी इच्छा के विरुद्ध लगातार दुष्कर्म किया,

मामले की गंभीरता को देखते हुए नव पदस्थ थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक द्वारा महिला उप निरीक्षक संध्यारानी कोका ने पीड़िता का कथन दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध किया,थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक ने तत्काल पुलिस टीम के साथ आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया,

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है,आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया,

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक, महिला उप निरीक्षक संध्यारानी कोका तथा थाना भूपदेवपुर के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही,,,