Skip to content

शादी के नाम पर छात्रा का दैहिक शोषण करनेवाला आरोपी पहुचां सलाखों के पीछे…..

जशपुर /पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए, एक युवती से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्थलगाव पुलिस ने आरोपी अमन लकड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया,

दरअसल बीते 13 अक्टूबर 2025 को पत्थलगांव थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय बीए की छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04 जून 2024 को वह अपने ही गांव में अपनी रिश्ते की दीदी की शादी में आई थी, जहां उसकी बातचीत गांव के ही अमन लकड़ा से होने लगी,

Ad

बातचीत के दौरान अमन ने पीड़िता को यह कहकर झांसे में लिया कि वह उसे पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता है,पीड़िता अमन लकड़ा के इस झूठे वादे पर भरोसा कर बैठी,उसी दिन, आरोपी अमन लकड़ा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन अनाचार किया,

तब से लेकर बीते 14 सितंबर 2025 तक आरोपी लगातार शादी का झूठा वादा कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा और जब पीड़िता ने अमन लकड़ा से शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया, इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा दी,

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस ने तत्काल हरकत में आई और थाना पत्थलगांव में आरोपी अमन लकड़ा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने फौरन आरोपी अमन लकड़ा को हिरासत में ले लिया,

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया,जिसपर पर्याप्त सबूत पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया,

मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है,उन्होंने कहा कि पत्थलगांव क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी अमन लकड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है,इस प्रकार के अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा…

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक खिरोवती बेहरा, आरक्षक पदुम वर्मा, कमलेश्वर वर्मा व आशीषन टोप्पो की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।