Skip to content

शादी की खुशियाँ मातम में बदली,अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला दूल्हा हुआ हादसे का शिकार–

यूपी /यूपी के बागपत में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया जब दूल्हा बनने से छह दिन पहले एक युवक की मौत हो गई, दरअसल युवक अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला था जो सड़क हादसे का शिकार हो गया, वह बाइक पर सवार होकर जा रहा था, रास्ते में पेड़ कटवाने के लिए बांधी गई एक रस्सी मौत का फंदा बन गई.

ये हादसा थाना दोघट क्षेत्र के पलड़ी-बरनावा मार्ग पर हुआ,मृतक युवक की पहचान नितेश के रूप में हुई है जो मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के टांडा माजरा गांव का रहने वाला था, बताया जा रहा है नितेश की शादी 26 दिसंबर को तय थी और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं,और वो अपनी शादी कार्ड बांटने के लिए वह बाइक से निकला था,

Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे एक किसान अपने खेत के पास खड़े सूखे पेड़ को कटवाने के लिए उसकी डाल में रस्सा बांधकर ट्रैक्टर से खींच रहा था, तभी अचानक रस्सा ट्रैक्टर से टूट गया और तेज रफ्तार में उछलते हुए सड़क की ओर आ गया,उसी वक्त वहां से गुजर रहे नितेश के गले में रस्सा जा फंसा,

रस्सी के तेज झटके से नितेश की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा,आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल नितेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ जाचं उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया,जिस घर में कुछ घंटों पहले तक शादी की तैयारियों और खुशियों की रौनक थी, वहां चीख-पुकार और मातम पसर गया.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.