रायगढ़ /महिला संबंधी अपराधों में महिला थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी बादल सिंह को गिरफ्तार किया है, दरअसल दिनांक 03.02.2026 को युवती ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बादल सिंह राजपूत निवासी कोतरारोड़ बैकुंठपुर द्वारा अक्टूबर 2022 से जनवरी 2026 तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए तथा अश्लील वीडियो भी बनाया गया।

अब आरोपी शादी से इंकार कर जान से मारने की धमकी दे रहा था,पीड़िता के आवेदन पर अपराध क्रमांक 07/2026 धारा 69, 115(3), 351(2), 308(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल दबिश दी गई और आरोपी बादल सिंह राजपूत पिता विद्या सिंह राजपूत उम्र 28 वर्ष निवासी कोतरारोड़ बैकुंठपुर मिर्चा गली थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी बादल सिंह, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ का गुण्डा बदमाश है, आरोपित के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के साथ न्यायिक रिमांड पर पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी का सख्त संदेश-शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों को लेकर रायगढ़ पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है। ऐसे मामलों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
वही महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निमर्लकर, एएसआई विल्फ्रेड मसीह, एएसआई सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव और हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।




